ध्यानार्थ: दिल्ली, आगरा, नोएडा, अलीगढ़
---------------------
यमुना एक्सप्रेसवे पर बाइकें भिड़ीं, तीन घायल
अमर उजाला ब्यूरो
टैंटीगांव (मथुरा)। यमुना एक्सप्रेसवे पर ओवरटेक करने के प्रयास में दो बाइकें भिड़ गईं। दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए। यमुना एक्सप्रेसवे के कर्मचारियों व पुलिस ने घायलों को हॉस्पीटल में भर्ती कराया है। सुरेंद्र एवं विष्णु निवासी शाहदरा दिल्ली अपनी बाइक से सोमवार को प्रात: नौ बजे आगरा से नोएडा जा रहे थे। प्रवीन निवासी जट्टारी अलीगढ़ अपनी बाइक से नोएडा जा रहा था। यमुना एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 78 पर गांव लमतौरी के निकट ओवरटेक करने के प्रयास में दोनों बाइकें भिड़ गईं। दुर्घटना में तीनों घायल हो गए।