शिकोहाबाद। मैनपुरी रोड स्थिति आदर्श टॉकीज में शुक्रवार को फिल्म टाइगर जिंदा के रात नौ से 12 वाले शो के दौरान युवकों के दो पक्षों में मारपीट हो गई।
मारपीट टॉकीज के बाहर हुई। युवकों का एक पक्ष वाल्मीकि समाज से बताया जा रहा था। जबकि दूसरा पक्ष मुस्लिम था। वाल्मीकि समाज फिल्म का विरोध कर रहा है। सूचना मिलते ही सीओ संजय रेड्डी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। लेकिन तब तक झगड़ा कर रहे युवक भाग गए। सीओ ने बताया टॉकीज के बाहर कुछ लोगों में झगड़ा हो गया था। जिसे समय रहते शांत करा दिया।