वृंदावन (मथुरा)। उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद से जुड़े प्रधानाचार्य अपनी 25 सूत्री मांगों को लेकर 27 अक्तूबर को लखनऊ में धरना प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन माध्यमिक शिक्षा निदेशालय में होगा। यह निर्णय बुधवार को वृंदावन विद्यापीठ इंटर कॉलेज में हुई विभिन्न कॉलेजों के प्रधानाचार्यों की बैठक में लिया गया। उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद की उपाध्यक्ष डा. मंजूलता पांडेय ने बताया कि 27 अक्तूबर को प्रधानाचार्यो के विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व परिषद के संरक्षक एवं विधान परिषद में झांसी से एमएलसी भाजपा नेता डा. यज्ञदत्त शर्मा करेंगे। प्रदेश मंत्री डा. देव प्रकाश शर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेश में पिछले काफी समय से कॉलेज प्रधानाचार्य अपनी मांगों को लेकर संघर्षरत हैं। आगरा मंडल अध्यक्ष डा. भगत सिंह ने कहा कि लखनऊ में प्रदर्शन के बावजूद भी प्रदेश सरकार ने हमारी मांगे नहीं मानी तो प्रधानाचार्य कड़े कदम उठाने के लिए बाध्य होंगे। इस अवसर पर डा. जगदीश प्रसाद शर्मा, डा. अल्का गोस्वामी, डा. गीतारानी शर्मा, डा. जोगेंद्र सिंह, डा. गीतम सिंह, डा. ब्रजेश कुमार, सुजय शर्मा, डा. राकेश कुमार, डा. चंद्रभान यादव, सुमनलता पाल, विजय कुमार मिश्र उपस्थित थे।