मथुरा। हाईवे के गोवर्धन चौराहे की पॉश कालोनी अशोका सिटी में गृहक्लेश के चलते युवक ने विषाक्त पदार्थ खाकर जान दे दी। नयति हास्पीटल में उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। हाईवे पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना हाईवे के गोवर्धन चौराहे स्थित अशोका सिटी निवासी प्रशांत पाराशर (40) पुत्र राधामोहन पाराशर ने सोमवार की देर सायं गृहक्लेश में विषाक्त पदार्थ खा लिया था। उसे नयति अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां मंगलवार की सुबह युवक ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची हाईवे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भिजवाया। राधामोहन पाराशर के इकलौते पुत्र की अचानक मौत से घर में कोहराम मच गया। हाईवे थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया गृहक्लेश के चलते युवक ने आत्महत्या की है। मृतक का विसरा सुरक्षित रखा गया है।