फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब तक मंदिर और संत हैं भारत बना रहेगा भारत: योगी

विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब तब गांव-गांव, शहर-शहर और मोहल्ले मोहल्ले में मंदिर और संत हैं, तब तक भारत भारत बना रहेगा। उन्होंने आरएसएस को सुरक्षा की सबसे मजबूत दीवार बताते हुए कहा कि संघ के सामाजिक कार्य सराहनीय हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारे देश में 12 लाख से भी ज्यादा संत हैं। संत हमेशा समाज को दिशा देता है। भटके लोगों को राह दिखाता है। हमारे देश और संस्कृति की पहचान भी इन लोगों से ही है। मुख्यमंत्री ने संघ की तारीफों के भी खूब पुल बांधे। कहा कि देशभर में संघ सामाजिक कार्य कर रहा है। संघ को लेकर भी लगातार दुष्प्रचार किए जाते हैं, लेकिन सब जानते हैं कि हकीकत क्या है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश में कानून का राज कायम किया है। अपराधी और माफिया या तो प्रदेश छोड़कर भाग गए हैं या फिर जेल में है। उन्होंने कहा कि हर किसी को न्याय दिलाना ही हमारा मकसद है। पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि जहां भी अधिकारी जनता के काम नहीं करेंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें