कागारौल। ग्राम पंचायत सचिवालय पर शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग ने निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया। शिविर में 150 से अधिक मरीजों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। चिकित्सकीय टीम ने चेस्ट एक्स-रे, बलगम, शुगर तथा ब्लड प्रेशर इत्यादि निशुल्क जांच कर मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया। मरीजों को दवाओं का वितरण भी किया गया।