आगरा। दा कराटे जोन, बाह में वर्ल्ड मॉडर्न शोतोकॉन कराटे फेडरेशन ऑफ इंडिया की आगरा इकाई ने कराटे बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा आयोजित की। इसमें 15 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर विभिन्न स्तरों की बेल्ट के लिए परीक्षा उत्तीर्ण की। तपिश ने पीली, सात्विक गुप्ता ने नारंगी, निष्ठा और अश्विन ने नीली बेल्ट हासिल की। सुमित, देवाशीष, परी, सिद्धार्थ और सिम्मी को हरी बेल्ट मिली। अक्षत कुशवाह ने प्रथम स्तर की बैंगनी और अथर्व प्रताप सिंह ने द्वितीय स्तर की भूरी बेल्ट प्राप्त की। सात्विक चौधरी और अर्पिता राजपूत ने भी यह परीक्षा उत्तीर्ण की। सफल खिलाड़ियों को कराटे एसोसिएशन ऑफ आगरा के महासचिव शिहान पुष्पेंद्र यादव ने बेल्ट और प्रमाणपत्र दिए। परीक्षा नियंत्रक सेंसई आकाश शुक्ला और दा कराटे जोन के निदेशक सेंसई ऋषि त्रिपाठी ने आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।