फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जनकपुरी में 15 जोड़े बंधे विवाह के बंधन में

Wed, 18 Oct 2023 12:09 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
गंजडुंडवारा। नगर में आयोजित रामलीला में राम विवाह के मौके पर जनकपुरी में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान 15 जोड़े वैवाहिक बंंधन में बंध गए। जनकपुरी कमेटी ने कन्याओं को आवश्यक उपहार भी दिए। राजाराम चौराहा पर कमेटी की तरफ से जनकपुरी सजाई गई। पूर्व चेयरमैन संजीव महाजन, पूर्व विधायक ममतेश शाक्य ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कमेटी के अध्यक्ष अंकित वर्मा, महा मंत्री अवधेश गुप्ता ने बताया जनकपुरी महोत्सव 32 सालों से आयोजित हो रहा है। प्रति वर्ष जन सहयोग से सामूहिक विवाह कराए जाते है। इस वर्ष 15 कन्याओं के विवाह कराए गए। अब तक कमेटी 90 कन्याओं की शादी करा चुकी है। पूर्व चेयरमैन संजीव महाजन ने कहा कि सामूहिक विवाह में लोगों को बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। कन्यादान से बढ़कर कोई दान नहीं होता। मुख्य अतिथि ममतेश शाक्य ने कहा कि कमेटी कन्याओं का विवाह कराकर एक नेक कार्य करती है, इस कार्य में सभी को अपने हिसाब से सहयोग करना चाहिए। इस दौरान दीपक मिश्रा, ध्रुव महाजन, रामपाल राजपूत, गौरव गुप्ता, अंशुल वर्मा, विकास गुप्ता, संजीव भट्ट, ब्रजमोहन गुप्ता, धमेंद्र कश्यप, मोनू वर्मा, तरुण वर्मा, स्कंद महाजन, अमितचंद्र अंकित भूषण, सचिन गुप्ता, वैभव गुप्ता, अंबु गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें