मथुरा। आज से कोर्ट के चलने का समय परिवर्तित हो गया है। अदालतें सुबह 8:30 से प्रारंभ होकर 2:30 बजे तक चलेंगी। हर वर्ष के भांति एक मई से ग्रीष्मकालीन समय लागू किया गया है। बढ़ते तापमान के चलते एक मई से अदालतों का समय बदल गया है।
दस बजे के स्थान पर न्यायालय 8:30 से प्रारंभ होकर 2:30 बजे तक तथा न्यायालय के कार्यालय सुबह 8 बजे से लेकर तीन बजे तक चलेंगे । यह जानकारी बार एसोसिएशन के सचिव विशाल सिंह ने दी ।