फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस लाख पशुओं को लगेंगे खुरपका, मुंहपका के टीके

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
मथुरा। पशुओं में खुरपका मुंहपका की बीमारी की रोकथाम के लिए टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। जनपद के दस लाख पशुओं को टीके लगाए जाएंगे। 15 मार्च से टीका लगाने के लिए हर ब्लाक से टीम दो महीने तक रोजाना घर-घर दस्तक देंगी। गर्मियों और बरसात के दिनों में अक्सर पशुओं में खुरपका, मुंहपका रोग फैलता है। रोग की रोकथाम के लिए 15 मार्च से जनपद के सभी दस लाख पशुओं को खुरपका, मुंहपका के टीके लगाए जाएंगे। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एसके मलिक ने बताया कि खुरपका मुंहपका के टीके लगाने के लिए दस लाख वैक्सीन आ चुकी हैं। वैक्सीन को सभी 10 ब्लाकों में भेजा जा रहा है। टीकाकरण के लिए हर ब्लाक मेें 25-25 चिकित्सकों व पेरावेट की टीम बनाई गई है। 15 मार्च के टीम के लोग गांवों व कस्बों में पशुपालकों के घर जाकर टीके लगाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें