फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजिंग से मथुरा संग्रहालय में लौटीं गुप्तकालीन नौ मूर्तियां

विज्ञापन
कृष्ण - फोटो : डेमो
विज्ञापन
मथुरा। चीन के शहरों में लग रही गुप्त कालीन मूर्तियों की प्रदर्शनी से राजकीय संग्रहालय की मूर्तियां वापस आ गई है। लगभग छह माह तक इन मूर्तियों को अलग-अलग शहरों में प्रदर्शित किया गया था। चीन में गुप्तकाल की मूर्तिकला की प्रदर्शनी लगाई गई थी। इसमें भारत से लखनऊ, मथुरा, दिल्ली सहित कई संग्रहालयों में रखी इस काल की मूर्तियां भी प्रदर्शन के लिए गई। मथुरा के संग्रहालय से इस काल की भगवान बुद्ध, कुबेर, बलराम तथा महिला के सिर की विलक्षण मूर्तियां सहित कुल नौ मूर्तियां भेजी गई थी। मंगलवार को ये सभी मूर्तियां संग्रहालय में वापस आ गई है। उपनिदेशक डा.एसपी सिंह ने बताया कि जो मूर्तियां चीन गई थी वो सभी राजकीय संग्रहालय का भी मुख्य आकर्षण है। ऐसे में सभी मूर्तियों को गैलरियों में लगा दिया गया है। होली के बाद इन पर रंग रोगन आदि कराकर आकर्षक बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें