फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमाफिया पर चला जिला प्रशासन का चाबुक

विज्ञापन
डेमो इमेज - फोटो : demo
विज्ञापन
मांट (मथुरा) एसडीएम के नेतृत्व में गुरुवार को एंटी भूमाफिया टास्क फोर्स ने खादर क्षेत्र में 15 हेक्टेयर जमीन से अवैध कब्जे हटवाए। कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। अतिक्रमण ढहाते समय सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ी संख्या में पुलिस तैनात रही। एसडीएम वरुण कुमार पांडेय ने ग्राम पंचयात मांट राजा की यमुना खादर में 15 हेक्टेयर जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा, उसमें फसल बोने की तैयारी चल रही थी। एसडीएम ने एंटी भूमाफिया टास्क फोर्स के साथ जमीन को कब्जे से मुक्त कराया। एसडीएम ने बताया कब्जा मुक्त जमीन को ग्राम पंचायत समिति के सुपुर्द किया जाएगा। अवैध कब्जों को लेकर समस्त तहसील के अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए कि तहसीलदार, कानूनगो व लेखपालों के माध्यम से भूमाफिया की सूची तैयार करें और उनके द्वारा किए गए अवैध कब्जों को मुक्त कराने की कार्रवाई करें। सीओ राकेश, बृजभान सिंह राठौर, विनोद चौधरी आदि मौके पर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें