फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मनरेगा के तहत कल रोपे जाएंगे 14.02 लाख पौधे

Tue, 08 Jul 2025 12:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। मनरेगा के तहत वृहद पौधरोपण अभियान 9 जुलाई को होगा। इसमें 9 ब्लॉक में 2024 स्थल चिन्हित किए गए हैं।
विज्ञापन

मनरेगा अधिकारी श्वेतांक पांडेय ने बताया कि कुल 14.02 लाख पौधे लगाए जाएंगे। बुधवार को सभी 549 ग्राम पंचायतों में पौधरोपण किया जाएगा। पौधरोपण में काम करने वाले लोगों को मजदूरी दी जाती है। योजना से किसान खेतों आदि में पौधरोपण कर अतिरिक्त आय अर्जित कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि उझैया फकीरपुर में सर्वाधिक 5 हजार पौधे लगाए जाएंगे। वहीं पौधों की निगरानी के लिए ऑनलाइन पोर्टल और मोबाइल एप का उपयोग होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें