फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपियों के परिजन घरों में कैद रहे, पुलिस दे रही दबिश

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
फरह (मथुरा)। किसान रमेश की हत्या के बाद फरह के गांव कुरकंदा में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। गांव में पुलिस और पीएसी के जवान मुस्तैद हैं। हत्यारोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी गई, लेकिन कोई हाथ नहीं आया। थाना फरह के गांव कुरकंदा निवासी रमेश की गुरुवार देर रात जमीन की रंजिश में हुई हत्या के बाद कुरकंदा का माहौल गर्मा गया। शनिवार को भी स्थिति तनावपूर्ण बनी रही। हत्यारोपियों के परिजन घरों में कैद रहे। फरह पुलिस ने हत्यारोपियों को पकड़ने केे लिए आगरा, अलीगढ़ और अन्य स्थानों पर दबिश दी, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली। प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि जल्द ही हत्यारोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। मृतक रमेश के चाचा जयपाल सिंह ने पुलिस पर हत्यारोपियों को पकड़ने में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। चाचा का आरोप है कि क्षेत्रीय विधायक के दबाव में पुलिस दबिश नहीं दे रही है। हत्यारोपी खुलेआम घूम रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें