फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत निगम की लापरवाही ने ली मजदूर की जान

विज्ञापन
‌बिजली तार - फोटो : demo
विज्ञापन
जैंत (मथुरा)। जैंत के गांव भदाल के श्मशान घाट में टूटी पड़ी हाइटेंशन लाइन की चपेट में आकर मजदूर की मौत हो गई। वह शौच के लिए घाट से होकर गुजर रहा था। इसके अलावा श्वान भी करंट से मर गए। उधर, मजदूर की मौत से भड़के ग्रामीणों ने हंगामा काटा। पुलिस-प्रशासन के अफसरों ने ग्रामीणों को मुआवजा दिलाए जाने का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। जैंत चौकी के गांव भदाल निवासी रामहरि (45) पुत्र रामजीत मंगलवार की सुबह शौच के लिए जा रहा था। श्मशान घाट से गुजरते वक्त वह टूटी पड़ी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया गया और उसकी मौत हो गई। मौत की खबर पर ग्रामीण एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने हंगामा काटना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाया। ग्रामीण विद्युत निगम की लापरवाही को कोस रहे थे। आखिर में एसडीएम और सीओ सदर ने पहुंचकर ग्रामीणों को समझाया। एसडीएम के पांच लाख रुपये सरकार से दिलाने का आश्वासन दिया तो ग्रामीण शांत हुए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भिजवाया। मजदूर की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें