फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई पखवाड़े में भी नहीं हट सके जंक्शन के जाले

विज्ञापन
मथुरा जंक्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा। रेलवे का सफाई पखवाड़ा बीत गया, लेकिन रेलवे जंक्शन पर लगे जाले नहीं टूट सके। इलाहाबाद से आए परिचालन प्रबंधक को निरीक्षण के दौरान जगह-जगह जाले लगे मिले। उन्होंने सफाई नायक और अधिकारियों की क्लास ली। हाल ही में रेलवे में स्वच्छता पखवाड़ा मनाया गया था। इसमें रेलवे अफसरों ने हाथों में झाड़ू लेकर खूब फोटो खिंचाई, सेल्फी ली लेकिन सफाई नहीं की। मंगलवार को इलाहाबाद से जंक्शन का निरीक्षण करने आए मुख्य परिचालन प्रबंधक डीके सिंह और मंडल परिचालन प्रबंधक हिमांशु उपाध्याय को बुकिंग रूम, बेटिंग हॉल और कार्यालयों में छतों, अलमारियों के ऊपर जाले लगे मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें