फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कत्ल की गई महिला की नहीं हुई शिनाख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। सिर में हथौड़ा मारकर मौत के घाट उतारी गई महिला की 48 घंटे बाद भी शिनाख्त नहीं हो सकी। गांव आझईकलां में बुधवार बाजरे के खेत में महिला का शव मिला था। पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए जिले के थानों में फोटो उपलब्ध कराए हैं। बुधवार को जैंत चौकी के गांव आझईकलां निवासी विनोद शर्मा के बाजरे के खेत में खून से लथपथ महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। शव के पास मिले हथौड़े को कब्जे में लिया। जैंत चौकी प्रभारी श्याम सिंह का कहना है कि महिला की शिनाख्त के लिए सभी थानों में फोटो भिजवाए गए हैं। मृतका आसपास की प्रतीत हो रही है। पुलिस उसकी शिनाख्त को जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें