आगरा। रोजर फाउंडेशन की ओर से देव नगर, खंदारी स्थित जन औषधि केंद्र पर निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 130 मरीजों का परीक्षण किया गया। शिविर में चिकित्सकों की टीम में डॉ. एसके कश्यप (मधुमेह रोग विशेषज्ञ), डॉ. मयंक माहेश्वरी (नाक, कान एवं गला रोग विशेषज्ञ), डॉ. एसके. सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ), डॉ. काजोल राजपूत (दंत रोग विशेषज्ञ) तथा डॉ. कौस्तुभ साने (नेत्र विशेषज्ञ) शामिल रहे। परीक्षण के दौरान अधिकांश मरीज नाक, कान, गला, हड्डी रोग, खांसी-जुकाम, त्वचा एवं पेट संबंधी समस्याओं से ग्रसित पाए गए। फाउंडेशन की अध्यक्ष दलवीर कौर ने शिविर को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी चिकित्सकों, स्टाफ एवं स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया। कॉपोरेट मानव संसाधन प्रमुख महेश गुप्ता ने बताया कि फाउंडेशन द्वारा प्रत्येक माह के प्रथम रविवार को इसी प्रकार के निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किए जाते हैं। इस अवसर पर मुकेश चाहर, स्नेहा राजपूत, नेहा रामवानी, गौरव यादव, मोंटी कश्यप, और सतेंद्र, यश अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा।