मैनपुरी। जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा 2022 के लिए जिले में 13 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा 30 अप्रैल को होगी।
जवाहर नवोदय विद्यालय भोगांव के प्रधानाचार्य डॉ. राजेश कुमार यादव ने बताया कि कक्षा छह में प्रवेश परीक्षा के लिए जिले में 4911 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया है। विकास खंड के अनुसार अलग-अलग परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। घिरोर विकास खंड के परीक्षार्थी राजकीय इंटर कॉलेज मैनपुरी, कुरावली के मलिखान सिंह इंटर कॉलेज कुरावली, मैनपुरी के सुदिती ग्लोबल एकेडमी और आदर्श राष्ट्रीय इंटर कॉलेज मैनपुरी, बरनाहल के कुंवर आरसी बालिका इंटर कॉलेज मैनपुरी, करहल के श्री चित्रगुप्त इंटर कॉलेज और श्री एकरसानंद इंटर कॉलेज मैनपुरी, सुल्तानगंज के परीक्षार्थी सनातन धर्म इंटर कॉलेज हसनपुर और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मैनपुरी, बेवर के डॉ. किरन सौजिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल मैनपुरी, जागीर के पंडित शिव कुमार स्मृति इंटर कॉलेज मंछना और पैराडाइज सीनियर सेकेंडरी स्कूल मंछना पर परीक्षा देंगे। किशनी विकास खंड के परीक्षार्थी नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज समान पर परीक्षा देंगे।