फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सब जूनियर बास्केटबॉल ट्रायल में उमड़े 125 खिलाड़ी

विज्ञापन
प्रतिभाग करते ​खिलाड़ी।
विज्ञापन
आगरा। मेरठ में 4 अगस्त से आयोजित होने वाली प्रदेशीय सब जूनियर बालक एवं बालिका बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए आगरा जिले की टीम चयन के लिए बृहस्पतिवार को एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में ट्रायल आयोजित किया गया। जिला बास्केटबॉल संघ के सचिव डॉ. हरि सिंह ने बताया कि चयन ट्रायल में विभिन्न विद्यालयों के कुल 125 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनमें 70 बालक और 55 बालिकाएं शामिल रहीं। 20 बालक एवं 20 बालिकाओं का चयन प्रशिक्षण शिविर के लिए किया गया। चयनित खिलाड़ी विशेष प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे, जिसके बाद प्रतियोगिता के लिए अंतिम टीम घोषित की जाएगी। खिलाड़ियों का चयन शैलेंद्र सोनी, कुलदीप, मनीष वर्मा, अयंत राणा, हिमांशु गुप्ता, वैशाली, राहुल सक्सेना और दीपक कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें