फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जिले के 124 गांव डेंगू मलेरिया के लिए संवेदनशील

Sat, 06 Apr 2024 12:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले के 124 गांव एवं शहर की आठ बस्तियां तीन साल से डेंगू मलेरिया के लिए संवेदनशील बनी हुई हैं। इलाकों में हर साल सीजन में मरीज सामने आते हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग इन इलाकों को अभी तक डेंगू, मलेरिया मुक्त नहीं कर सका है।मौसम में गर्मी की दस्तक बढ़ने के साथ मच्छर बढ़ गए हैं। इसी के साथ ही मलेरिया ने भी अपनी दस्तक दे दी है। आने वाले दिनों में यह प्रकोप और भी बढ़ेगा। डेंगू का भी खतरा भी बढ़ने की आशंका है। 124 गांव ऐसे हैं जिनमें डेंगू या मलेरिया के मरीज तीन साल से लगातार निकल रहे हैं। इन गांवों में काफी संख्या में लोगों की मौत भी हो चुकी है। जिसमें सबसे अधिक 32 गांव सोरों क्षेत्र के हैं। वहीं गंजडुंडवारा के 25 गांव में खतरा रहता है। इसके अलावा पटियाली के 12 गांव, सिढ़पुरा के 14 गांव, सहावर के 14 गांव, अमांपुर के 12 गांव, कासगंज के 12 गांव में डेंगू, मलेरिया का सबसे अधिक खतरा रहता है। स्वास्थ्य विभाग हर साल दवा के नाम पर लाखों रुपये खर्च करता है, लेकिन अभी तक इन गांवों से डेंगू , मलेरिया का सफाया नहीं हो सका है। मलेरिया की दस्तक हो जाने के बाद विभाग ने इन गांव पर अपना फोकस फिर से कर दिया है। ताकि डेंगू मलेरिया का प्रकोप रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें