फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री से करा लिया आधे अधूरे पुल का उद्घाटन

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
मथुरा। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी से यमुना पुल के उट्घाटन के नाम पर बड़ा झूठ बोला गया। जिस पुुल का 11 फरवरी को मुख्यमंत्री से उद्घाटन कराया गया था वह उद्घाटन के 25 दिन बाद भी तैयार नहीं हो सका है। फिलहाल आगे भी इतना ही वक्त लग जाएगा। मथुरा के रेंगते ट्रैफिक को रफ्तार देने के लिए तीन साल पहले यमुना पर पुल का निर्माण शुरू हुआ था। इस पुल पर 87 करोड़ की लागत आ रही है। पुल अस्सी फीसदी तक पूरा हो चुका है। 11 फरवरी को वेटरनेरी विश्वविद्यालय में जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आए थे तब अफसरों ने आधे अधूरे पुल का ही उद्घाटन करा दिया था, जबकि हकीकत यह है कि पुल अभी तक तैयार नहीं हो सका है। अभी माना जा रहा है कि महीने भर का वक्त और लग जाएगा। पुल की एप्रोच रोड व पैरा पॉट वॉल बनाई जा रही हैं। फिनिशिंग का काम भी पूरा नहीं पा रहा है। अलीगढ़, हाथरस, कासगंज की ओर जाने वाले बड़े वाहनों को 20 किलोमीटर का चक्कर लगाकर गोकुल बैराज होकर आना पड़ रहा है। इससे लोगों को अतिरिक्त समय और पैसा खर्च करना पड़ रहा है। ‘पुल निर्माण का कार्य पूरा हो चुका है, यात्रियों की सुरक्षा के लिए रिटेनिंग वॉल व पैरापॉट वॉल बनाई जा रही है। 10 दिन में वह काम भी पूरा हो जाएगा’
विज्ञापन

सूरज कुमार, एक्सईएन निर्माण खंड लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें