फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौंख में बनेगा नया बिजलीघर

विज्ञापन
बिजली - फोटो : डेमो
विज्ञापन
मथुरा। कसबा सौंख में नया 132 केवी का बिजलीघर बनेगा। इससे आसपास के बिजलीघरों की ओवरलोडिंग की खत्म हो जाएगी। क्षेत्र के ग्रामीणों को भरपूर बिजली मिल सकेगी। सौंख स्थित 33 केवी बिजलीघर से आठ फीडर व 150 से अधिक गांव व मजरे जुड़े हुए हैं। सौंख बिजलीघर को अब तक गोकुल 220 केवी बिजलीघर से बिजली दी जा रही है। गोकुल बिजलीघर के ओवरलोड होने के कारण सौंख व आसपास के बिजलीघरों की बिजली बंद करनी पड़ती है। एसई देहात विनोद कुमार गंगवार ने बताया कि अब सौंख में नया 132 केवी बिजलीघर बनाया जाएगा। इससे सौंख क्षेत्र की गोकुल पर निर्भरता खत्म हो जाएगी। इसके लिए 3.25 एकड़ जमीन तलाश की जा रही है। सौंख में बिजलीघर बन जाने से गोकुल, औरंगाबाद व आसपास के बिजली घरों का लोड भी कम हो जाएगा। सौंख में 132 केवी बिजलीघर बनाने का प्रस्ताव शासन ने मांगा है। शीघ्र ही प्रस्ताव मंजूर होने पर काम शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें