आगरा के जगदीशपुरा थाना क्षेत्र में दुकान पर सामान लेने गई 12 वर्षीय बालिका 13 अक्तूबर से लापता है। बालिका की मां ने मोहल्ले के एक युवक संदीप और उसके घरवालों पर अगवा करने का केस दर्ज कराया है। मां का आरोप है कि बेटी को अगवा करने में संदीप के पिता कुलदीप, मां, चाचा नन्नू और चाची का भी हाथ है। मां को डर है कि कहीं उसकी बेटी के साथ आरोपी गलत कार्य कर उसे रुपये के बदले में बेच न दे। लोहामंडी एसीपी गौरव सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर जांच कराई जा रही है।