फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 12 पीड़िताओं को मिलेगी आर्थिक सहायता

Wed, 05 Apr 2023 11:08 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम अविनाश कृष्ण सिंह ने रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष की बैठक की। डीएम ने कहा कि जनपद स्तर पर गठित कमेटी को और प्रभावी बनाया जाए। इससे पीड़ित महिला को तत्काल सहायता मिल सके।
विज्ञापन

उन्होने कहा कि पुलिस, स्वास्थ्य विभाग आपस में समन्वय स्थापित कर जांच, औपचारिकताएं पूर्ण करें। बैठक में 28 प्रकरणों पर चर्चा हुई। 12 प्रकरण कमेटी द्वारा स्वीकृत किए गए। एक पत्रावली पर पुन: रिपोर्ट प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नम्रता सिंह, मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. पीपी सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार, वरिष्ठ कोषाधिकारी श्यामलाल जायसवाल, मुख्य चिकित्साधीक्षक डा. अरविंद गर्ग, मुख्य चिकित्साधीक्षक महिला डा. एके पचौरी, जिला समाज कल्याण अधिकारी अशोक कुमार, जिला अग्रणी प्रबंधक अनिल प्रकाश तिवारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी अजयपाल सिंह मौजूद रहे।

अभियान चलाकर 186 गोवंश किए संरक्षित
मैनपुरी। बुधवार को जिले भर में अभियान चलाकर 186 गोवंश संरक्षित किए गए हैं। गोशालाओं में 5490 की क्षमता के सापेक्ष 5532 गोवंश संरक्षित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि जनपद में संचालित छह कान्हा गो आश्रय स्थल, तीन बृहद गो आश्रय स्थल, एक गो संरक्षण केंद्र एवं 30 अस्थाई आश्रय स्थल में निर्धारित क्षमता 5490 के सापेक्ष पांच अपै्रल तक 5532 छुट्टा गोवंश संरक्षित कराए जा चुके हैं। सड़कों पर घूम रहे गोवंश को निरंतर अभियान चलाकर पकड़वा कर गोशाला में संरक्षित किया जा रहा है। बुधवार को उप जिलाधिकारियों, खंड विकास अधिकारियों के निर्देशन में बुधवार को 186 गोवंश पकड़कर विभिन्न गोशालाओं में संरक्षित किए गए हैं।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें