फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 12 विद्यालयों ने जमा नहीं किए पावना बिल

Sun, 31 Dec 2023 12:42 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। बोर्ड परीक्षा-2023 में कक्ष निरीक्षक बने शिक्षकोंं का पावना बिल जमा करने में 12 माध्यमिक विद्यालयों की लापरवाही सामने आई है। इन विद्यालयों ने अभी तक पावना बिल जमा नहीं किए है, जिससे कक्ष निरीक्षक बने शिक्षकों का मानदेय लटक गया है। वर्ष 2023 में हुई बोर्ड परीक्षा में जिलेे के 70 विद्यालयों के शिक्षक कक्ष निरीक्षक बनाए गए। इन कक्ष निरीक्षकों को परीक्षा का मानदेय देने के लिए परिषद की ओर से भुगतान करने के लिए जिले को बजट भी भेजा जा चुका है। बजट आ जाने के बाद माध्यमिक शिक्षा विभाग ने स्कूलों के प्रधानाचार्यों को कक्ष निरीक्षकों के पावना बिल कार्यालय में जमा करने के निर्देश दिए गए। इसके बाद 58 विद्यालयों ने अपने पावना बिल जमा करा दिए, लेकिन 12 विद्यालयों ने पावना बिल जमा नहीं किए। जिला विद्यालय निरीक्षक पीके मौर्य ने बताया कि जो बजट उपलब्ध कराया गया उससे कक्ष निरीक्षकों के मानदेय का भुगतान कर दिया गया है। जिन विद्यालयों ने अभी तक पावना बिल जमा नहीं किए हैं वे शीघ्र ही कार्यालय पर जमा कर दें, जिससे बजट की डिमांड भेजी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें