फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद में 12 और मिले कोरोना पॉजिटिव, एक हुआ डिस्चार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जनपद में कोरोना संक्रमित मिलने का सिलसिला लगातार जारी हैं। सोमवार को जनपद में 12 और लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर अब आंकड़ा 245 हो गया हैं। नए संक्रमित में गुलावठी क्षेत्र के एक परिवार के तीन सदस्य समेत 5 लोग शामिल हैं। वहीं, एक मरीज की रिपोर्ट निगेटिव आने पर डिस्चार्ज कर दिया गया। जनपद में अब तक १०५ डिस्चार्ज हो चुके है और आठ की मौत हो चुकी हैं। वर्तमान में 133 संक्रमित का उपचार चल रहा हैं। लॉकडाउन में जो क्षेत्र अभी तक कोरोना संक्रमण से दूर या जहां नाममात्र संक्रमित मिल रहे थे। वहां अनलॉक-वन के दौरान तेजी से संक्रमित मिलने लगे हैं। सोमवार को गुलावठी क्षेत्र में एक ही परिवार के तीन सदस्यों समेत पांच की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर अब क्षेत्र में संक्रमित की संख्या 12 हो गई हैं। सीएचसी प्रभारी डॉ. राकेश चंद्रा ने बताया है कि नगर में संक्रमित मिलने पर पांच क्षेत्रों को हॉटस्पॉट घोषित कर संबंधित को सील कराने के साथ सैनिटाइज करवाया जा रहा हैं। इसके अलावा ककोड़ क्षेत्र में नोएडा में कार्यरत एक कर्मी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। साथ ही पूर्व में संक्रमित मिले मरीज के संपर्क में आने पर सिकंदराबाद में तीन और खुर्जा क्षेत्र में शिकारपुर स्वास्थ्य केन्द्र पर तैनात स्वास्थ्यकर्मी समेत तीन की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। वहीं, कोविड-१९ में भर्ती सिकंदराबाद निवासी एक मरीज की पहली रिपोर्ट निगेटिव आने पर डिस्चार्ज कर दिया गया। अफसरों के अनुसार जनपद में अब तक 245 संक्रमित मिल चुके हैं। जिसमें आठ की मौत और १०५ अब तक डिस्चार्ज हो चुके हैं। वर्तमान में 133 संक्रमित का विभिन्न कोविड-१९ अस्पताल में उपचार चल रहा हैं। साथ ही कोरोना पॉजिटिव मिलने वाले के संपर्क में आने वालों को चिन्हित कर क्वारंटीन किया जा रहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें