पटियाली। ग्राम नगला टीका में बुखार व डायरिया से दो बच्चों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया। विभाग की टीम ने गांव में शिविर लगाया। टीम ने गांव में घर-घर सर्वे किया। जांंच में 12 बच्चे बुखार से पीड़ित मिले। अन्य 43 बीमार मरीजों को आवश्यक दवा दी गई। दरअसल, नगला टीका में बुधवार को बुखार व डायरिया से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। गांव में अन्य बच्चे व बडे़ भी बीमार थे। दो बच्चों के मौत के बाद मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव अग्रवाल ने एसीएमओ डॉ. एएन चौहान के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीम को शुक्रवार को नगला टीका में भेजा। पांच सदस्यीय टीम ने घर-घर जाकर मरीजों के बारे में जानकारी की। इन परिवारों में बीमारी की जानकारी दी गई। यहां स्वास्थ्य शिविर लगाकर बच्चों व बड़ों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इनमें 12 बच्चे बुखार से पीड़ित मिले। इन सभी की मलेरिया की स्लाइड तैयार की गई। इसके अलावा 10 लोगोंं में सर्दी खांसी, 9 लोगों में खाज खुजली व 12 मरीज अन्य बीमारी के मिले।