फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कार से दिनदहाड़े 12 किलो चांदी चोरी

Sun, 20 Jul 2025 02:18 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
करहल चौराहा पर चांदी चोरी की घटना के बाद पीड़ित से जानकारी लेते पुलिस अ​धिकारी।
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर के करहल चौराहा पर शनिवार को दोपहर समय इटावा के चांदी कारोबारी की कार से 12 किलो चांदी की अंगूठियां चोरी हो गईं। इसके अलावा चोरों ने अंगूठियों के बैग में रखी नकदी भी पार कर दी। दिनदहाड़े हुई इस घटना से पुलिस में खलबली मच गई। पुलिस चौराहा पर लगे सीसीटीवी की मदद से चोरों की तलाश में जुटी है। इटावा के गाड़ीपुरा निवासी जितेंद्र कुमार चांदी का कारोबार करते हैं। शनिवार को वह अपने साथी राहुल वर्मा के साथ चांदी की अंगूठियां सहित अन्य माल मैनपुरी शहर के सराफा दुकानदारों को बेचने के लिए आए थे। दोपहर करीब तीन बजे वह लोग करहल चौराहा स्थित एक दुकान पर कार को खड़ी कर बातचीत कर रहे थे। इस दौरान एक चोर वहां आया और उन्हें बताया कि कार का टायर पंचर हो गया है। इसके बाद जितेंद्र पंचर वाले को बुलाने चले गए। इस बीच चोरों ने पहिया के पास कुछ रुपये डाल दिए। राहुल पैसे उठाने लगे। तभी चोरों ने कार की सीट पर रखे दो बैग जिसमें चांदी की अंगूठियां और नकदी रखी थी, चोरी कर लिए। वह जब मौके पर आए और कार का दरवाजा खुला देखा तो उनके होश उड़ गए। सीट पर रखे दोनों बैग गायब थे। दोनों इधर-उधर चोरों की तलाश करने लगे। सूचना मिलने के बाद सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर आए। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज देखे। इसमें चोर वारदात अंजाम देते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें