फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आग से 12 झोपड़ियां और अंदर रखा सामान राख

Sun, 09 Jun 2024 11:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाली। विकास खंड क्षेत्र के बहोरनपुर गांव में आग लगने से 12 झोपड़ियां जल कर राख हो गईं। जलीं गैर आवासीय झोपड़ियों में रखे कृषि यंत्र और बुर्जी बिटोरे भी जल गए। सूचना पर राजस्व कर्मी मौके पर पहुंचकर क्षति का आकलन किया। ग्रामीण और फायर कर्मियों ने मशक्कत कर आग को बुझाया। आग लगने के कारण की जानकारी नहीं हो सकी।
विज्ञापन

रविवार को ग्राम बहोरनपुर निवासी सतीश की भूसे की बुर्जी में आग लग गई। आग की लपटों से पास की बुर्जी बिटौरों में भी आग लग गई। आग ने गांव के राम सेनही, राम, किशन, पुत्तुलाल, ग्रीस, यशवीर सिंह, जगदीश, अवधेश, वीरेंद्र, अशोक कुमार, दिनेश, नेकसे लाल की झोपड़ियों में भी लग गई। ग्रामीणों में चीख पुकार मच गई।
ग्रामीणों ने आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। पुलिस और फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई। सूचना पर दमकल और फायर कर्मी भी पहुंच गए। ग्रामीणों और फायर कर्मियों ने मशक्कत कर आग को बुझाया। पानी के लिए खेतों में लगे पंप सेटों को चलाया गया। सीएफओ आरके तिवारी ने बताया कि दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत से करीब 2.30 घंटे बाद बमुश्किल आग पर काबू पाया। इसमें ग्रामीणों का भी सहयोग रहा।
विज्ञापन

आग लगने की सूचना उपजिलाधिकारी कुलदीप सिंह को दी गई। उन्होंने नायब तहसीलदार मुकेश कुमार को राजस्व टीम के साथ मौके पर भेजकर क्षति का आकलन कराया। उप जिलाधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि अग्नि पीड़ित परिवार नियमानुसार मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें