फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: झोपड़ी में आग लगने से 12 बकरियां मरीं, अन्य सामान भी जला

Sun, 09 Apr 2023 11:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। ढोलना क्षेत्र के ग्राम होती नगला में झोपड़ी में आग लगने से उसमें मौजूद 12 बकरियां मर गई। वहीं अन्य सामान भी जल गया। झोपड़ी स्वामी ने लगभग 12 लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान बताया है। मौके पर तहसीलदार एवं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का मुआयना किया।
विज्ञापन

ग्राम होती नगला निवासी राम बृजेश की झोपड़ी के ऊपर से बिजली की लाइन जा रही है। रविवार को लगभग 11 बजे फाल्ट होने से बिजली का तार टूट कर झोपड़ी पर गिर गया। तार टूट कर गिरने से झोपड़ी में आग लग गई। झोपड़ी में आग लगने पर चीख पुकार मच गई। अन्य ग्रामीण भी एकत्रित हो गए। उनके द्वारा आग को बुझाने का प्रयास शुरु किए गए। फायर कर्मियों एवं ग्रामीणों ने मशक्कत कर आग को बुझाया। राम ब्रजेश ने बताया कि उसकी झोपड़ी में 12 बकरियां जल कर मर गई हैं। वहीं झोपड़ी में रखे कृषि यंत्र एवं अन्य सामान भी जल गया। उसने बताया कि उसका 12 लाख रुपये का सामान जल गया है।
विज्ञापन

तहसीलदार अजय यादव ने बताया कि राजस्व कर्मियों से आग की घटना में हुई क्षति का आकलन कराया जा रहा है। पीड़ित को हर संभव मदद दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें