फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रोडवेज के बेड़े में शामिल होंगी 12 अनुबंधित बसें

Sat, 21 Oct 2023 10:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज के बेड़े में शामिल होंगी 12 अनुबंधित बसें
विज्ञापन

आवागमन में अब यात्रियों की परेशानी होगी कम

संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। यात्रियों की आवागमन में अब परेशानी कम हो जाएगी। रोडवेज के बेड़े में 12 अनुबंधित बसों को शामिल किया जाएगा। अनुबंधित बसों का संचालन उन मार्गों पर किया जाएगा। जिन मार्गों पर रोडवेज बसों की संख्या बहुत कम है। यात्रियों की संख्या के आधार पर ही बसों के संचालन के लिए मार्ग तय किए जाएंगे।

मैनपुरी डिपो में 64 बसों का बेड़ा है। इनमें दो अनुबंधित बसें भी शामिल हैं। मैनपुरी डिपो के बेड़े में शामिल 28 बसों का संचालन अकेले दिल्ली मार्ग पर ही एटा अलीगढ़ होकर किया जा रहा है। जबकि कुछ प्रमुख मार्ग पर बसों की कमी है। इन मार्ग पर लोगों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। देहात तक बस सुविधा पहुंचाने के लिए रोडवेज अनुबंधित बसों का संचालन करेगा। इसके लिए बसों को अनुबंधित करने की प्रक्रिया पूरी की गई है। मैनपुरी डिपो के लिए 12 बसों का अनुबंध किया गया है। नवंबर माह से अनुबंधित बसों का संचालन शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन




आने-जाने में कई मार्ग पर होती है परेशानी

कई प्रमुख मार्ग पर रोडवेज सुविधा पर्याप्त नहीं है। इटावा और कानपुर मार्ग पर बसों की संख्या बहुत कम है। फर्रुखाबाद मार्ग पर मैनपुरी डिपो की बस सुविधा नहीं है। अलीगंज, औंछा, किशनी, कुसमरा मार्ग पर रोडवेज सुविधा नहीं है। अनुबंधित बसों को यात्रियों की संख्या के आधार पर चलाने की योजना है।
विज्ञापन




सुगम रोडवेज सेवा के तहत बेड़े में बसों की संख्या बढ़ाने की योजना है। रोडवेज की बेहतर सुविधा के लिए मुख्यालय स्तर से अनुबंध किए गए हैं। अनुबंधित बसों का यात्रियों की संख्या के आधार पर ही संबंधित मार्ग पर संचालन किया जाएगा।

संजीव कुमार, एआरएम मैनपुरी डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें