कासगंज। डिपो पर 41 रोडवेज बस चालकों की कमी चल रही है। इसके चलते कैंप लगाकर भर्ती के लिए बस चालकों के पंजीकरण कराए जा रहे हैं। इसके लिए तीन कैंप लगाए जाने हैं। पहला कैंप शनिवार को सोरोंजी बस स्टैंड पर लगाया गया, इसमें 12 बस चालकों ने पंजीकरण कराया। इनका प्रथम टेस्ट 3 जून कासगंज बस स्टैंड पर होगा।रोडवेज बस चालकों की भर्ती के लिए पहला पंजीकरण कैंप सोरोंजी में शनिवार को लगाया गया। जिसमें भर्ती के लिए 12 चालकों ने पंजीकरण कराकर आवेदन किए। अब पांच जून को पटियाली में और सात जून को गंजडुंडवारा में पंजीकरण कराया जाएगा। इसमें पटियाली में पंजीकरण कराने वाले चालकों का जिला स्तर पर होने वाला टेस्ट छह जून को होगा और गंजडुंडवारा के पंजीकरण करने वाले चालकों का टेस्ट आठ जून को बस स्टैंड कासगंज पर होगा।