फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमजोर याददाश्त को दुरुस्त करेगा स्वास्थ्य विभाग

विज्ञापन
Docter
विज्ञापन
एटा। कमजोर याददाश्त को दुरुस्त करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से विश्व अल्जाइमर्स दिवस पर गोष्ठी और शिविरों का आयोजन होगा।
विज्ञापन

विश्व अल्जाइमर्स (कमजोर याददाश्त) दिवस 21 सितंबर को है। उसी सप्ताह में राष्ट्रीय डिमेशिया जागरूकता सप्ताह के रूप में मनाया जाता है। इस बार 17 से 23 सितंबर तक यह सप्ताह मनाया जाना है जिसको लेकर स्वास्थ्य विभाग तैयारियों में जुटा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग गोष्ठी और शिविरों में कमजोर याददाश्त वालों की काउंसलिंग और उपचार किया जाएगा। इस सप्ताह के अंदर जगह-जगह रैली, संगोष्ठी, अर्बन स्लम कैंप, मंदबुद्धि प्रमाण पत्रों का वितरण शिविरों के माध्यम से किया जाना है। राष्ट्रीय डिमेंशिया जागरूकता सप्ताह और विश्व अल्जाइमर दिवस के लिए स्वास्थ्य विभाग को शासन स्तर से दिशा निर्देश के साथ-साथ धनराशि भी मुहैया करा दी गई है। जिसको लेकर विभाग सक्रिय हो गया है। सीएमओ डॉ. अजय अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें