फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकनपॉक्स से जूझ रहे छह लोगों की बिगड़ी सेहत

विज्ञापन
medical - फोटो : demo pic
विज्ञापन
जलेसर/न्यूरोखेड़ा। जलेसर ब्लॉक क्षेत्र के गांव नगला चंदन में चिकनपॉक्स का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को फिर से गांव में महिला समेत छह लोगों की सेहत बिगड़ गई। वहीं अन्य मरीजों को दवा खाने के बाद शरीर में खुजली की समस्या हुई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मरीजों को उपचार दिया। क्षेत्र के गांव नगला चंदन में पिछले दिनों फैले चिकन पॉक्स के प्रकोप से एक युवक की मौत हो चुकी है। जबकि 32 लोग बीमार चल रहे हैं। शुक्रवार को गांव के विनीता पत्नी ग्रीश चंद्र, दर्शन पुत्र राधेश्याम, योगेंद्र पुत्र भगवान, भगवान पुत्र चतुरी की चिकन पॉक्स के चलते हालत बिगड़ गई। जिनको प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। साथ ही ज्यादा हालत बिगड़ने पर महिला विनीता को निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। इसके साथ ही गांव के नेत्रपाल, लोकेंद्र, जितेंद्र, हेमा, उमेश, दर्शन सिंह को दवा खाने के बाद शरीर में खुजली की शिकायत महसूस हुई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मरीजों को तत्काल उपचार मुहैया कराया। साथ ही गांव में फागिंग कराई गई। गांव में फिलहाल मरीजों की हालत सुधर रही है। ग्रामीण राजबहादुर, अशोक, रवेंद्र, वीरपाल, ग्रीश चंद्र, महीपाल, सुबोध, रिंकू, हरिओम ने गांव में सफाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें