फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंदगांव में गोपाष्टमी महोत्सव की रही धूम

विज्ञापन
गाय - फोटो : demo
विज्ञापन
नंदगांव (मथुरा)। कान्हा के गांव नंदगांव में गोपाष्टमी महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गोस्वामी वर्ग के दो बच्चों को श्री कृष्ण व बलराम के रूप में सजाया गया। प्रात: नौ बजे कृष्ण-बलराम स्वरूपों के साथ ग्वाल-बालों की टोली कस्बे में प्रसाद के लिए घर-घर गए। दोपहर को नंद भवन में समाज गायन किया गया। श्रीकृष्ण बलराम गोपों के साथ कारे मंदिर, हाऊ विलाऊ, यशोदा कुंड, नंद बैठक, बंटा वाली कुंज होते हुए कदंब टेर पहुंचे जहां बरसाना से गोपी छाक लेकर बैठी थीं। कन्हैया ने ग्वाल बालों के साथ छाक ली। नंदभवन, खूंटा, कारेलय, यशोदा कुंड, कदंब टेर, आशेश्वर, नंद बगीचा आदि स्थलों पर समाज गायन हुआ। शाम को कृष्ण कुंड पर हास्य पदों का गायन किया गया। शाम को श्री कृष्ण-बलराम के स्वरूपों का शृंगार किया गया। मंदिर के गर्भ ग्रह में माता यशोदा के स्वरूप और लालाओं की आरती की गई। कस्बे में जगह-जगह गायों की पूजा की गई। हजारों श्रद्धालुओं के साथ सैंकड़ों की संख्या में विदेशी भक्त भी मौजूद रहे। इस अवसर पर हरीमोहन गोस्वामी, पिंटू, भुवनेश गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें