भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का पुतला फूंकते कांग्रेसी।
कासगंज। कांग्रेसियों ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का पुतला फूंककर उनके बेटे जय शाह के खिलाफ घोटालों की न्यायिक जांच कराने की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष डा. शशिलता चौहान ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के बेटे जय शाह के घोटालों का खुलासा मीडिया रिपोर्ट में किया गया है। उनके स्वामित्व वाली कंपनी के टर्नओवर में बेतहाशा वृद्धि हुई है। खुलासा करने वाली वेबसाइट के खिलाफ दायर किया गया मानहानि का मुकदमा निंदनीय है। जांच में आरोप सिद्ध होने पर कड़ी कार्रवाई की जाई जानी चाहिए। इससे पूर्व कांग्रेसियों ने पार्टी कैंप कार्यालय से जुलूस निकाला। जुलूस नारेबाजी करता हुआ माल गोदाम चौराहे पर पहुंचा। यहां नारेबाजी करते हुए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का पुतला फूंका गया। सत्यप्रकाश गुप्ता, राजवीर सिंह राना, सत्य प्रकाश सोलंकी, राज कपूर वाल्मीकि, श्याम बाबू चंचल, मुकेश गहलौत, योगेश मिश्रा, कबीर प्रताप सिंह, विजय चौहान, विकास चौहान, राजीव कुमार, अमरीश वशिष्ठ, राजेंद्र कश्यप, राजेश वर्मा, प्रमोद, विष्णुकांत भारद्वाज, विशन कुमार, दीपक सक्सेना, सुबोध चौहान, प्रमोद यादव, रवि प्रताप, सब्बन मियां, सचिन सिंह आदि मौजूद रहे।