फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएमओ के आदेश को नहीं मानती एटा पुलिस

विज्ञापन
police demo pic
विज्ञापन
एटा। प्रधानमंत्री कार्यालय और सांसद के आदेश को एटा की पुलिस नहीं मानती। पीड़ित की माने तो पुलिस ने पीड़ित का बिना पक्ष जाने अपनी जांच रिपोर्ट भेज दी।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता कस्बा बागवाला निवासी पीड़िता ऊषा देवी पत्नी महेश चंद्र ने बताया कि जमीन पर कसबा के तीन लोगों ने कब्जा कर लिया और 18 मई को दीवार लगा दी। थाना बागवाला में शिकायत की गई आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने जाति-सूचक गालियां देते हुए भगा दिया और दूसरी पक्ष से सुविधा शुल्क लेकर दीवार लगवा दी। कई बार उच्चाधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई न होने पर पीएम, संासद से शिकायत की। संासद राजवीर सिंह ने एसएसपी को पत्र भेजकर कार्रवाई के आदेश दिए वही पीएमओ कार्यालय से भी कार्रवाई को लेकर पत्र भेजा गया मगर कोई कार्रवाई नही हुई। पीड़ित का कहना है कि पुलिस ने बिना उनके पक्ष रख रिपोर्ट भेज दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें