आगरा। शिकायत पोर्टल पर आने वाली शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ गुरुवार को करेंगे। इस बार मुख्यमंत्री ने नई पहल की है। अफसरों को लखनऊ तलब करने के बजाए वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम के 12 बजे से प्रदेश भर की समीक्षा होगी। बुधवार को जिलाधिकारी गौरव दयाल ने सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की और आईजीआरएस के माध्यम से आने वाली शिकायतों के निस्तारण के विषय में जानकारी हासिल की। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की वीडियो कांफ्रेंसिंग दोपहर 12 बजे प्रारंभ होगी। इसलिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को 11.45 बजे तक एनआईसी पहुंचाना होगा। अधिकारियों ने शिकायतों का ब्योरा तैयार करने शुरू कर दिया है।