फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुल्हन के साथ ही हैलीकाप्टर देखने उमड़ी भीड़

विज्ञापन
दुल्हन के साथ ही हैलीकाप्टर देखने उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज। ग्राम मोहनपुरा में एक दुल्हन हैलीकाप्टर से नीचे उतरी तो लोग देखने के लिए पहुंच गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी गांव में पहुंच गई।
विज्ञापन

रणवीर सिंह पुत्र मानपाल सिंह पुंढीर निवासी मोहनपुरा बंगलूरू में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। उसकी शादी आगरा के नगला इमली जगनेर निवासी रणवीर सिंह की पुत्री सोनाक्षी के साथ 19 नवंबर को आगरा में संपन्न हुई। बहू की विदा का कार्यक्रम 20 नवंबर को निर्धारित किया गया। दूल्हा अपनी पत्नी को हैलीकाप्टर से विदा कराकर गांव पहुंचा। गांव में हैलीकाप्टर उतारने के लिए एक मैदान में व्यवस्था की गई। जैसे ही हैलीकाप्टर गांव के ऊपर मंडराया तो काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। ग्रामीणों में वधू के हैलीकाप्टर से उतरने को उत्सुकता रही। परिजनों ने वधू का स्वागत किया। चौकी पुलिस भी इस जानकारी के बाद चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। माता ओमवती भाई महाराणा प्रताप सिंह पुंढीर, सुखवीर सिंह पुंढीर एडवोकेट, यदुवीर सिंह पुंढीर, बहनोई जयपाल सिंह गहलोत, बहन अर्चना देवी, भूपेंद्र सिसोदिया, भुवनेश्वर सिंह पुंढीर, सत्यवीर सिंह राघव आदि ने वधू का स्वागत किया।
फोटो सहित
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें