फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मस्थान में साढे़ तीन एकड़ में बनेगा पार्क

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
मथुरा। अब जल्द ही अति संवेदनशील श्रीकृष्ण जन्मस्थान की साढ़े तीन एकड़ भूमि सुरक्षातंत्र से आम श्रद्धालुओं के लिए उपयोगी बनाई जाएगी। यह भूमि गोविंदनगर गेट के समीप है। इस भूमि पर श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान भक्तों के लिए पार्क बनवाएगा। अयोध्या में बाबरी विध्वंस के बाद मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान और ईदगाह की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया था। रेड, यलो और ग्रीन जोन की सुरक्षा का खाका तैयार करके सीआरपीएफ, पीएसी और पुलिस के जवानों को मुस्तैद कर दिया गया। तभी से गोविंदनगर गेट की बायीं तरफ पड़ी साढ़े तीन एकड़ का भूखंड सुरक्षाकर्मियों के हवाले है। इस भूखंड पर श्रद्धालुओं को प्रतिबंधित कर रखा है। करीब 26 साल बाद इस भूमि को आम श्रद्धालुओं के लिए उपयोगी बनाने की कवायद शुरू हो गई है। 26 फरवरी को श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर होली उत्सव में पहुंचे प्रदेश के ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा ने ऐसे संकेत दिए हैं। इस भूखंड का उपयोग श्रद्धालुओं के लिए होगा। इसके लिए श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान ने भी पहल शुरू कर दी है। श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि भूखंड पर पार्क बनाया जाएगा। महंत नृत्यगोपालदास-गोपेश्वरनाथ मिले थे योगी से मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपालदास महाराज और सदस्य गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी 31 मई 2017 को लखनऊ में प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ से मिले थे। श्रीकृष्ण जन्मस्थान के साढ़े तीन एकड़ भूखंड को श्रद्धालुओं के लिए उपयोगी बनाने की बात रखी गई थी। उसके बाद मुख्यमंत्री मथुरा में जन्मस्थान के दर्शन के वक्त ऐसी मंशा भी जाहिर की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें