फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग में फंसे लोगों को बचाने के सीखेंगे गुर

विज्ञापन
गाइड - फोटो : demo
विज्ञापन
मथुरा। उत्तर मध्य रेलवे के तीन मंडलों के स्काउट गाइड का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गया। शिविर में आपदा प्रबंधन और आत्म संयम व मानसिक विकास के गुर सिखाए जाएंगे। रेलवे जंक्शन के निकट स्काउट गाइड कैंप कार्यालय में आगरा, झांसी तथा इलाहाबाद मंडल से जुटे 150 से अधिक स्काउट गाइड शिविर में भाग ले रहे हैं। शिविर का शुभारंभ वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी व स्काउट गाइड कमिश्नर मुदित चंद्रा और स्टेशन डायरेक्टर एनपी सिंह ने बेडन पावेल व लेडी बेडन के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर किया। मुदित चंद्रा व एनपी सिंह ने बताया कि पांच दिवसीय शिविर में कैडेट को गेट बनाना, तंबू बनाना, आग में फंसे लोगों को बचाना व अस्पताल पहुंचाने का प्रबंध करना, विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता कराना, भाषण व वाद विवाद प्रतियोगिता व अन्य कार्यक्रम होंगे। इस दौरान संजय चतुर्वेदी, हेमेंद्र कुमार मौर्य, रवि शर्मा, शैलेष कुमार, सुधीर कुमार, नेहा श्रीवास्तव, गिर्राज, अभिषेक, मोहम्मद असलम, सुब्रतो भट्टाचार्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें