फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव से पहले नगर निगम में बाबुओं के पटल बदले

विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र - फोटो : demo
विज्ञापन
मथुरा। निकाय चुनाव से पहले नगर निगम में बाबुओं के पटल बदल दिए गए। वर्षों से एक ही पटल पर तैनात बाबुओं को इधर से उधर किया गया है। नगर आयुक्त के इस फेरबदल से निगम में हड़कंप मच गया है। नगर पालिका से नगर निगम बनने के बाद अधिकारी भले ही बदल गए थे, लेकिन बाबू उन्हीं पटलों पर काम कर रहे थे। इससे नगर निगम में रिश्वत लेने की कई शिकायतें नगर आयुक्त को मिल रहीं थीं। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए नगर आयुक्त ने मंगलवार को नगर निगम के कुल 11 बाबुओं का सीट परिवर्तन कर दिया। इसमें लंबे समय से राजस्व लिपिक के रूप में कार्य कर रहे हरिकिशन शर्मा को जनसूचना और स्वास्थ्य विभाग के बाबू लेखराज को राजस्व विभाग की जिम्मेदारी दी है। जनसूचना लिपिक मनोज को सफाई कर्मचारियों के फंड-पेंशन का कार्य, मदन मोहन को निर्माण विभाग से हटाकर स्वास्थ्य विभाग, पवन शर्मा को वृंदावन निर्माण विभाग से हटाकर निर्माण विभाग मथुरा की जिम्मेदारी दी है। सहायक लेखाकार लक्ष्मण प्रसाद शर्मा को लेखा विभाग वृंदावन से हटाकर नगर निगम के समस्त कर्मचारियों का फंड पेंशन आदि देने का काम, होशियार सिंह को निर्माण नजूल से हटाकर निर्माण लिपिक ई टेंडरिंग का काम सौंपा है। जबकि मुकेश कुमार शर्मा, ब्रजलाल सैनी, विवेक शर्मा और भगवान सिंह का भी कार्य परिवर्तन किया गया है। बताया जाता है कि अभी कुछ और फेरबदल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें