फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेरगढ़ में दो गुटों के बीच पथराव, एक गुट के युवक की मौत

विज्ञापन
मारपीट - फोटो : डेमो पिक
विज्ञापन
मथुरा। शेरगढ़ के बीचका मोहल्ले में बच्चों के झगड़े में सामने आए बड़ों के कारण विवाद ने बवाल का रूप ले लिया। इसके बाद दोनों तरफ से पथराव हुआ। पथराव में एक युवक की मौत हो गई, कई लोग चुटहिल भी हुए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने पथराव कर रहे लोगों को खदेड़ दिया। गांव मे तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। थाना शेरगढ़ के बीचका मुहल्ले में साकिर पुत्र पाकुल्ली और आजाद पुत्र अकबर में किसी बात पर विवाद हो गया। कुछ देर में विवाद बड़ों तक पहुंच गया। आमने-सामने घर होने से दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव शुरूकर दिया। जमकर हुए पथराव से मोहल्ले में भगदड़ मच गई। पथराव में दो पत्थर साकिर के चचेरे भाई गुड्डू (36) पुत्र अब्दुल सलाम को सिर और सीने पर लगे, इससे वह वहीं गिर गया, एक पड़ोसी ने उसे उठाया लेकिन तब तक गुड्डू की मौत हो चुकी थी। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों को दौड़ा लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के भाई इरशाद ने आजाद, बादशाह, वजीर, वसीम, शरीफ और तीन अज्ञातों के खिलाफ हत्या का मुकद्दमा दर्ज कराया है। थाना प्रभारी प्रवीन सिंह मान ने बताया कि हत्यारोपियों की जल्द गिरफ्तारी होगी। बताया जा रहा है कि झगड़े के दौरान मोहल्ले के कई बच्चे मौजूद थे। 19 साल का आजाद कई बच्चों से बड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें