फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच स्थानों पर होगी पार्किंग, कुंड में रहेंगे गोताखोर

विज्ञापन
demo - फोटो : demo
विज्ञापन
राधाकुंड (मथुरा)। नगर पंचायत प्रशासन की ओर से अहोई अष्टमी मेला की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। नगर पंचायत कार्यालय पर मेले को लेकर हुई बैठक हुई। इसके अलावा राधाकुंड-श्याम कुंड के चारों ओर वैरीकेडिंग करने, बिजली की व्यवस्था सुधारने को अंतिम रूप दिया गया। मेले की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इस मेले में हजारों लोग कुंड में स्नान करने आते हैं। आवारा पशुओं की रोकथाम के लिए 12 युवकों को जिम्मेदारी सौंपी गई। राधाकुंड और श्याम कुंड में चार नावों की व्यवस्था रहेगी, जिन पर गोताखोर रहेंगे। इसके अलावा कुंड के चारों ओर भी गोताखोर रहेंगे। पांच स्थानों पर वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई है। चिकित्सा विभाग द्वारा शिविर लगाने के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है। बैठक में ईओ नरेश कुमार, थाना प्रभारी प्रमोद कुमार, चौकी प्रभारी राजीव कुमार, अमित कुमार, उमेश चंद कौशिक, यमुना प्रसाद, भरत सिंह, शंकर लाल, यमुना दास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें