फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुसमरा में कबाड़ हो रहे लाखों के सफाई उपकरण

विज्ञापन
सौर ऊर्जा - फोटो : demo
विज्ञापन
कुसमरा (मथुरा)। नगर पंचायत में सफाई के लिए खरीदे गए लाखों रुपये के उपकरण कबाड़ हो रहे हैं। इनमें सफाई वाहनों के अलावा मच्छर मारने की मशीन, वाटर टैंक आदि शामिल हैं। इसके अलावा सौर ऊर्जा प्लांट दम तोड़ रहा है। नगर पंचायत ने नगर की सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए कुछ सालों में लाखों के संयंत्र खरीदे थे। पंचायत के कर्मचारी इन उपकरणों का प्रयोग नहीं कर रहे हैं। खुले में पड़े होने के कारण यह कबाड़ हो रहे हैं। नगर में लाइट न आने पर नगर को रोशन रखने के लिए लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से सौर ऊर्जा प्लांट लगवाया गया था। यह कुछ दिनों तक तो सही चला उसके बाद यह भी ठप पड़ा। नगर के लोगों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि सौर ऊर्जा के प्लांट को सही कराया जाए और सफाई उपकरणों के उचित प्रयोग के निर्देश ईओ को दिए जाएं। इस संबंध में ईओ नगर पंचायत कल्पना बाजपेई का कहना है कि सफाई उपकरणों का प्रयोग किया जा रहा है। जो उपकरण खराब हो गए हैं वे ही खड़े हैं, उनकी मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें