फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मदरसा जाते समय 11 वर्षीय छात्र लापता

Wed, 08 Apr 2026 03:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के इस्लामनगर में सोमवार को 11 वर्षीय छात्र मदरसा जाने के लिए घर से निकला था, तभी से लापता है। परिजन के मुताबिक इस्लामनगर निवासी रईसुद्दीन (11) पुत्र शफीद मोहम्मद रोजाना की तरह सोमवार दोपहर करीब एक बजे घर से मदरसा जाने के लिए निकला था। काफी देर तक वापस न लौटने पर परिजन को चिंता हुई तो उन्होंने आसपास के इलाकों में खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पता चला कि किशोर घर से नाराज होकर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें