फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: क्रिकेट प्रतियोगिता में 11 टीमें करेंगी प्रतिभाग

Fri, 21 Nov 2025 11:08 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में शहर के क्रिश्चियन इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर खरगजीत मिश्रा मेमोरियल जनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिले की 11 टीमें प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। इसमें प्रदर्शन के आधार पर जनपद की टीम का गठन होगा।22 नवंबर को सुबह 11 बजे से आयोजन किया जाएगा। ब्लॉक प्रमुख जागीर मनेश सिंह चौहान प्रतिायोगिता का उद्घाटन करेंगे। मैनपुरी क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव बीडी शुक्ला ने बताया कि प्रतियोगिता के 16वें संस्करण के लिए 11 टीमों को दो पूलों में बांटा गया है। पूल एक में स्टेडियम ए, गौरव एकादश, सीजी स्पोर्टस, हिंद क्रिकेट क्लब और रॉयल क्लब बी हैं।पूल बी में जेएस मेमोरियल, कृष्णा नगर, अग्रवाल एकेडमी, स्टेडियम बी, रॉयल ए और एजे फिटनेस शामिल हैं। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच गौरव एकादश और सीजी स्पोर्टस के मध्य खेला जाएगा। विजेता टीम को 11 हजार रुपये और उपविजेता टीम को सात हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें