फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: चेन खींचने पर 11 यात्रियों से वसूले 5,370 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। उत्तर मध्य रेलवे के आगरा मंडल ने दो दिन में ट्रेनों में चेन खींचने वाले 11 यात्रियों से 5370 रुपये का जुर्माना वसूला है। मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल के मार्गदर्शन में चलाए गए अभियान में गाड़ी संख्या 12721 धौलपुर-मनिया, 14320 आगरा छावनी-भांडई, 12708 रुनकता-कीठम, 12920 मथुरा-बाद, 12280 राजा की मंडी-आगरा छावनी और 11058 कोसीकलां स्टेशन पर ट्रेन खींचने पर यह जुर्माना वसूला गया। इनमें यात्री गुलफाम, रानी बाई, महेश, नितीश को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई भी की गई। रेलवे पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने यात्रियों से अपील की है कि अनावश्यक अलार्म चेन खींचने से ट्रेन लेट होती है। केवल आपात स्थिति में ही अलार्म चेन का प्रयोग करें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें