फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जिले में 11 नई सहकारी समितियां गठित

Thu, 26 Dec 2024 04:25 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। देश में गठित की गई नई बहुउद्देशीय प्राथमिक सहकारी समितियों का सहकारिता मंत्री अमित शाह ने भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान पूसा नई दिल्ली में शुभारंभ किया। कार्यक्रम का जिले में सीधा प्रसारण कराया गया। कार्यक्रम के दौरान ऋण वितरण व वसूली में प्रथम तीन स्थान पर रहने वाली समितियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। जिले में 11 नई समितियों का गठन किया गया। सदर विधायक देवेंद्र राजपूत ने कहा कि सरकार सहकारिता क्षेत्र को लगातार बढ़ावा दे रही है। जिले में तीन बी पैक्स, सात दुग्ध और एक मत्स्य सहकारी समिति का गठन किया गया है। इससे ग्रामीणों को लाभ मिलेगा। उन्होंने नव गठित समितियों को निबंधन प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। जिलाधिकारी मेधा रूपम ने ऋण वितरण में प्रथम स्थान पर प्राथमिक सहकारी समिति बहोरा बिछिया के सचिव राम सिंह को, द्वितीय स्थान पर प्राथमिक सहकारी समिति पटियाली के सचिव धर्मेंद्र तिवारी को तथा तृतीय स्थान पर प्राथमिक सहकारी समिति मोहनपुरा के सचिव राकेश कुमार को तथा ऋण वसूली में प्रथम स्थान पर बी पैक्स अर्जुनपुर नौआबाद के सचिव ओंकार सिंह चौहान को, द्वितीय स्थान पर बी पैक्स सहावर के सचिव हाशिम अंसारी को तथा तृतीय स्थान पर नादरमई के सचिव कर्मवीर को भी प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

पवन कुमार

पवन कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें